Monday, April 25, 2011 7:16:43 PM
दिल्ली के अस्पतालों की उलझन...
मैंने अपने पास काम कर रहे एक रिपोर्टर को दिल्ली के चार अस्पतालों पर एक लेख लिखने के लिए कहा, और उसकी फाइल की हुई रिपोर्ट से मुझे जानकारी मिली कि -
दिलशाद गार्डन में मौजूद अस्पताल सिर्फ बालरोगों के मरीजों के लिए है, और उसमें सिर्फ शुक्रवार को ऑपरेशन किए जाते हैं...
चाणक्य पुरी में मौजूद अस्पताल में दाखिल हृदयरोगों के मरीजों के मुताबिक उनके सीएमओ का नाम डॉ दिनेश वार्ष्णेय है...
जिस अस्पताल की सीएमओ डॉ अर्चना अग्रवाल हैं, उसमें कुल 300 बेड (मरीजों के बिस्तर) हैं...
लक्ष्मी नगर में मौजूद अस्पताल शहर का एकमात्र अस्पताल है, जो सिर्फ महिला रोगों के मरीजों को दाखिल करता है, और उसकी हेड सिस्टर का नाम सिस्टर चेतना है...
जिस अस्पताल में 150 बेड हैं, उसमें सिर्फ बुधवार को ऑपरेशन किए जाते हैं, परंतु उसकी हेड सिस्टर का नाम सिस्टर बबीता नहीं है...
जिस अस्पताल के सीएमओ का नाम डॉ समीर चुग है, उसमें ऑपरेशन किए जाने का दिन सप्ताह के हिसाब से उस अस्पताल के ऑपरेशन किए जाने के दिन से पहले आता है, जिसमें 250 बेड हैं...
कैंसर के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल के सीएमओ का नाम डॉ नरेन्द्र गोयल है...
कश्मीरी गेट इलाके में मौजूद अस्पताल की हेड सिस्टर का नाम सिस्टर वहीदा है...
सिस्टर ललिता उस अस्पताल की हेड सिस्टर नहीं हैं, जिसमें मंगलवार को ऑपरेशन किए जाते हैं...
कश्मीरी गेट इलाके में मौजूद अस्पताल की तुलना में चाणक्य पुरी में मौजूद अस्पताल में ज़्यादा बेड हैं...
चारों में से किसी भी अस्पताल में बृहस्पतिवार, शनिवार या रविवार को ऑपरेशन नहीं किए जाते हैं...
चारों अस्पतालों में कुल मिलाकर 800 बेड हैं...
अब आप लोग मुझे बताएं, किस-किस अस्पताल में कितने बेड हैं, उनके सीएमओ और हेड सिस्टर के नाम क्या-क्या हैं, उनमें किस-किस दिन ऑपरेशन किए जाते हैं, तथा कौन-सा अस्पताल किस तरह के मरीजों का इलाज करता है...?