रिवालसर में बोधचिता फाउंडेशन बौद्ध संस्था का उदघाटन
Thursday, May 3, 2012 2:46:54 PM
मंडी। धर्म त्रिवेणी रिवालसर में परम पूज्य 9वें ग्यालवा दोखमपा खमटुल डेंदोन शेडुब निमा रिनपोछे ने नवनिर्मित बोधिचिता फाउन्डेशन बौध संस्था का अवलोकन और उदघाटन बौध परंपरा के अनुसार किया। इस अवसर पर उनके साथ दोरजोंग रिनपोछे, छोईज्ञल रिनपोछे, सोमदंग रिनपोछे, रिडण्गो टुलकु और देश- विदेश से आए भिक्षु संघ और भिक्षुणियां शामिल थी। उदघाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला किन्नौर से आए दल ने परंपरागत किन्नौरी वादयंत्रों से नृत्य और गीत प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया। समारोह में बोधिचिता फाउंडेशन बौध संस्था के अध्यक्ष रमेश चंद्र नेगी ने संसथा के उदेशयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी स्थापना भगवान बुद्ध के उपदेशों को लोक कल्याण के लिए व्यवहार में लाने के लिए किया गया है। अरूणाचल प्रदेश से इस अवसर पर यहां आए 9वें ग्यालवा दोखम्मपा खमटुल ने रिवालसर के विभिन्न धार्मिक सथलों में दर्शन और पूजन किया। इसके बाद वह बौध मठ टाशी जोंग (पालमपूर) लौट गए हैं। फाउंडेशन के उदघाटन कार्यक्रम के संचालक आचार्य रोशन लाल नेगी ने बताया इस समारोह में विशेष अतिथी के तौर पर भारत सरकार के आयकर विभाग के मुखय आयुकत एच सी नेगी, आईपीएस आर एस नेगी, शेर सिंह नेगी, रमेश कटोच, मलेशिया व अन्य देशों से आए अनुयायी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।













apia moreinmorepro # Thursday, May 3, 2012 3:07:30 PM
MY dear friend my name is
morein i,m very decent girl
with honest love caring please
i will like be your friend
wirte me back with my mail
(moreinlove75@yahoo.com)
so that i will give you my picturesmy
i found your profile here
It's never my desire to remain what I am now,
but struggling to become what am.
pls dont reply me in dis site( opera.com)
reply me in dis email
(moreinlove75@yahoo.com)